{"_id":"593d9d444f1c1b2e6a9bf2dd","slug":"false-condemnation-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर गोली चलाने की हुई निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर गोली चलाने की हुई निंदा
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
farmers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्रीय किसानों की बैठक रविवार की सुबह 11 बजे क्षेत्र के बसंतपुर गांव स्थित महावीर मंदिर पर हरिद्वार तिवारी की अध्यक्षता में हुई । इसमें मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर पुलिस द्वारा गोली चलाने की घटना की निंदा की गई और मृत किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में सुबेदार मेजर रामलखन यादव ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे निहत्थे और निरीह किसानों पर गोली चलाया जाना कहीं उचित नहीं है। किसान नेता चंद्रिका सिंह ने कहा कि किसानों को आपदाओं में सरकार कोई मदद तो नहीं कर रही है लेकिन गोली चलवा कर किसानों के बच्चों के समाने विकट स्थिति जरूर उत्पन्न कर रही है ।ऐसी जालिम सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। बैठक में जनार्दन राय , संतोष मौर्या ,विजय बहादुर पांडेय पगड़ी बाबा ,बृजेश तिवारी , रामू यादव , रामा यादव, विजेंद्र यादव , श्रीराम तिवारी ,आदि लोग मौजूद रहे ।संचालन अशोक यादव ने किया । नियामताबाद संवाददाता भारतीय किसान संघ की बैठक रविवार को मुगलसराय तहसील के एकौनी गांव में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही मध्य प्रदेश के मंदसौर हिंसा में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मंदसौर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, जिला मंत्री मनोज सिंह, तेजू यादव, नामवर सिंह, बृजेश बिंद, प्रहलाद सिंह, संजय यादव, सुनील सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।