फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Examiners examine 12603 tremors

परीक्षकों ने 12603 कापियों का किया मूल्यांकन

Thu, 07 May 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Examiners examine 12603 tremors
पीडीडीयू नगर/चंदौली। लाकडाउन के चलते यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की कापियों का बंद मूल्यांकन पांच मई से दोबारा शुरू है। जिले में बनाए गए तीन केंद्रों पर बृहस्पतिवार तक 12603 कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. एमपी पांडेय ने बताया कि 3653 कापियों का मूल्यांकन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए मूल्यांकन कार्य में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन

इसी तरह चकिया स्थित आदित्य नारायण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. नागेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर बृहस्पतिवार को 5450 कापियों का मूल्यांकन हुआ। इसके लिए 209 परीक्षक लगाए गए हैं। इसके अलावा मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को कापियों के मुल्यांकन के लिए 125 परीक्षकों की तैनाती की गई थी। परीक्षकों ने पूरे दिन में 4500 कापियों को मूल्यांकन किया। इस दौरान केंद्र अध्यक्ष डा. रामचंद्र शुक्ल ने कापियों के मूल्यांकन के बाद उसे सुरक्षित रखवा दिया। डा. रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षकों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक दिन केंद्र को सेनिटाइज और साफ-सफाई कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed