फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Every day two thousand people are travelling without tickets

Chandauli News: हर दिन दो हजार लोग कर रहे बिना टिकट यात्रा

Sun, 09 Nov 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Every day two thousand people are travelling without tickets
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में प्रतिदिन लगभग दो हजार लोग बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं। पिछले सात माह में 4.53 लाख यात्री बिना उचित टिकट के यात्रा करते पकड़े गए। इनसे 24.18 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

यातायात के लिए सबसे सुगम साधन ट्रेन मानी जाती है। अन्य यातायात संसाधनों के मुकाबले इसका किराया भी है। बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना अथवा जेल तक की सजा होती है। इसके बावजूद काफी संख्या में लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जा रहे हैं। रफीगंज, विक्रमगंज, जपला, चाकंद सहित अन्य स्टेशनों पर जांच अभियान चलाया गया। इसका नतीजा हुआ कि पिछले वित्तीय वर्ष के मुताबिक इस वर्ष अप्रैल से अक्तूबर तक चेकिंग अभियान में 25.15 प्रतिशत अधिक बेटिकट यात्री पकड़े गए। वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से अक्टूबर तक मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 3.62 लाख बेटिकट यात्री पकड़े गए थे। पिछले वित्तीय वर्ष में बेटिकट यात्रियों से 20.01 करोड़ जुर्माना वसूला गया। चालू वित्तीय वर्ष में औसतन प्रति माह लगभग 64 हजार 672 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इस प्रकार मंडल में प्रतिदिन लगभग दो हजार यात्री बिना टिकट पकड़े गए ।
विज्ञापन


इनसेट-
वर्ष 2025 में प्रति माह पकड़े गए बेटिकट यात्री और इनसे वसूला गया जुर्माना
माह बेटिकट यात्री जुर्माना (लाख में)
अप्रैल 58240 306
मई 66653 378
जून 101375 502
जुलाई 71293 406
अगस्त 63590 354
सितंबर 43047 224
अक्तूबर 48506 248

इनसेट-
वर्ष 2024 में प्रति माह पकड़े गए बेटिकट यात्री और इनसे वसूला गया जुर्माना
माह बेटिकट यात्री जुर्माना (लाख में)

अप्रैल 58885 340

मई 81882 493

जून 64365 376

जुलाई 43701 234

अगस्त 37695 188

सितंबर 35906 176

अक्तूबर 39288 194
बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे की ओर से बीच बीच में सुबह छह बजे से रात 10 बजे तकजांच अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया जाता है। यही कारण है कि पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 25 प्रतिशत अधिक बेटिकट यात्री पकडे़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वनाथ, मंडल वाणिज्य प्रबंधक और मंडल जनसंपर्क अधिकारी, पीडीडीयू मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed