{"_id":"66aea1ead95a17751b0a9284","slug":"entry-of-heavy-vehicles-restricted-on-six-routes-chandauli-news-c-189-1-va11003-118453-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छह मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छह मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
विज्ञापन
चंदौली। सावन के तीसरे सोमवार को देखते हुए यातायात पुलिस ने छह मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। यह व्यवस्था शनिवार रात आठ बजे से पांच अगस्त की रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि चंधासी कोयला मंडी (मुगलसराय) से दुलहीपुर होकर पड़ाव चौराहे की तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। कटरिया, रामनगर, पीएसी तिराहा कटेसर साहुपुरी की तरफ से आने-जाने वाले भारी वाहन, आलमपुर अंडर पास से अलीनगर सकलडीहा की तरफ जाने वाले भारी वाहन, गोधना चौराहा से गंजी प्रसाद चौराहा (चकिया तिराहा) की तरफ आने वाले, अलीनगर की तरफ से गंजी प्रसाद चौराहा (चकिया तिराहा) की तरफ आने वाले वाहन जो पड़ाव, वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों (रेलवे स्टेशन आने वाले को छोड़कर) को गोधना चौराहा से एनएच-19 की तरफ से डायवर्ट किया गया। रामनगर से मुगलसराय के लिए पड़ाव होकर जाने वाले सभी वाहनों को पीएसी तिराहे से कटरिया एनएच-19 की तरफ डाईवर्ट किया गया है।
चंदौली से चलकर आलमपुर अंडरपास, आलमपुर तिराहा, चकिया तिराहा और मुगलसराय होते हुए वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों को आलमपुर अंडरपास से ही डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन एनएच-19 से होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे। बिहार, चंदौली व बबुरी की तरफ से आने वाले वाहनों को गोधना चौराहे से डायवर्ट कर हाईवे एनएच-19 से होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी भेजा जाएगा। अलीनगर चंदौली की तरफ से आने वाले सभी वाहन जो वाराणसी की ओर चकिया तिराहा, मुगलसराय नगर और पड़ाव होते हुए जाने वाले वाहन गंजी प्रसाद चौराहा (चकिया तिराहा) से गोधना चौराहे की ओर डायवर्ट होकर हाईवे एनएच-19 से होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे।
पड़ाव से राजघाट पुल की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कटरिया तिराहे से रामनगर पड़ाव की ओर जाने वाले सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक होगी। रामनगर की तरफ से पड़ाव आने वाले वाहनों को साहूपूरी तिराहे से एफसीआई तिराहे की ओर डायवर्ट किया गया है। हाईवे से लंका मैदान तिराहा होते हुए पड़ाव आने वाले बड़े वाहनों को लंका मैदान पर ही रोका जाएगा। कटरिया और रामनगर की तरफ से आने वाले सभी वाहन जिन्हें पड़ाव होकर वाराणसी या मुगलसराय जाना है उन्हें पीएसी तिराहे से कटरिया, एनएच-19 की तरफ डायवर्ट कर किया जाएगा। मुगलसराय की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को साहूपुरी रोड पर डाईवर्ट किया जाएगा। किसी भी वाहन को पड़ाव की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।