{"_id":"61be2d9c6bcb904cc741de11","slug":"english-liquor-worth-90-lakhs-caught-in-the-truck-the-smugglers-caught-the-police-chandauli-news-vns628696541","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में 90 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ाई, तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में 90 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ाई, तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
बबुरी। स्थानीय थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार की रात एक ट्रक से प्लास्टर ऑफ पेरिस की बोरियों की आड़ में ले जाई जा रही 751 पेटियों में 15 हजार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक को पकड़ा। पुलिस शराब व ट्रक को कब्जे में कर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब की कीमत 90 लाख रुपये के करीब है।
स्वाट टीम और पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक पर लाखों की शराब लाद कर तस्कर उतरौत के रास्ते बिहार जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही स्वाट टीम व पुलिस ने देर रात संभावित रास्तों पर घेराबंदी शुरू कर दी। उसी दौरान पुलिस को उतरौत नहर पुलिया के समीप खड़ा एक ट्रक दिखा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने ट्रक को अपने घेरे में ले लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में 15 हजार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक में सवार शराब तस्कर बौधराज निवासी विरडाना, फतेहाबाद, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि शराब की पेटियां प्लास्टर ऑफ पेरिस की बोरियों के पीछे छिपा कर रखी गई थी। पकडे़ गए आरोपी ने बताया है कि शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। शराब बरामद करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी राजीव सिंह, थाना प्रभारी सहित एसआई शैलेंद्र प्रताप, स्वाट टीम के एसआई मोहन प्रसाद, कांस्टेबल आनंद सिंह, अमित यादव, राणा प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, विजय कुमार, आनंद कुमार, अमित कुमार, देवेंद्र सरोज, नीरज मिश्रा, अनुज, राहुल व कृष्ण कुमार शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी चकिया रामवीर सिंह ने बताया कि एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर 751 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है।