{"_id":"61ddd5d1e8f08f76072c09a3","slug":"employee-trapped-between-two-trolleys-during-work-chandauli-news-vns632953241","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के दौरान दो ट्राली के बीच फंसा कर्मचारी, कर्मियों ने किया हंगामा सहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के दौरान दो ट्राली के बीच फंसा कर्मचारी, कर्मियों ने किया हंगामा सहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू रेलवे के डाउन सिक लाइन के कैरेज एंड वैगन केयर सेंटर में मंगलवार की दोपहर में दो बजे कार्य के दौरान एक कर्मचारी क्रेन का ब्रेक होने से ट्राली के बीच दब गया। यह देख सेंटर में खलबली मच गई। साथी कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला और लोको मंडलीय अस्पताल भेजा। इसके बाद कर्मचारियों ने काम बंद कर हो हल्ला शुरू कर दिया। बाद में ईसीआरकेयू के नेता और सीनियर डीएमई ने कर्मचारियों का समझा बुझाकर शांत कराया। समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद एक घंटे बाद काम शुरू हुआ।
रेलवे के कैरेज एंड वैगन सेंटर में टेक्निशियन के पद पर अमरदीप (23) कार्यरत है। मंगलवार की दोपहर में वह मालगाड़ी के ट्राली की मरम्मत में जुटा हुआ था। कार्य स्थल पर स्क्रैप जमा था। कार्य के दौरान ट्रॉली उठाए क्रेन की लाइट चली गई और ब्रेक नहीं लगा। इससे अमरदीप दो ट्राली के बीच फंस गया। यह देख कार्य स्थल पर मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। काफी प्रयास कर फंसे कर्मी बाहर निकाला गया और घायलावस्था में उसे रेलवे के लोको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने काम रोक कर हो हल्ला शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने डिपो इंचार्ज पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि कार्य स्थल पर स्क्रैप जमा है। सफाई न होने से कर्मियों को काम करने में दिक्कत होती है। सेंटर में कर्मचारियों की भी कमी है। इससे कर्मियों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। वहीं मशीनें भी पुरानी हो चुकी है। इससे भी दिक्कत हो रही है। सूचना पाकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा एक के पदाधिकारी पहुंचे और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना पाकर सीनियर डीएमई गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके बाद नाराज कर्मचारी माने और एक घंटे बाद काम शुरू किया। यूनियन के वरिष्ठ नेता डीपी यादव और शाखा मंत्री श्रीराम सिंह ने चेताया कि यदि यहां की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सलीम दुर्रानी, विनोद कुमार, विजय देवगन, डीके यादव, रमन कुमार, ओम प्रकाश, जेपी सिंह, दिनेश यादव रहे।