फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity sub-station will be built in the halt after the permission of the Department of Culture

संस्कृति विभाग की अनुमति के बाद पड़ाव में बनेगा बिजली उपकेंद्र

Wed, 10 Nov 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity sub-station will be built in the halt after the permission of the Department of Culture
पीडीडीयू नगर। पड़ाव क्षेत्र में बनाए जाने वाले नए बिजली उपकेंद्र का निर्माण टल गया है। इसके लिए बिजली विभाग ने 2.70 करोड़ रुपये की योजना बनाकर शासन को भेजी थी। पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल पार्क में बनने वाले उपकेंद्र के लिए अब संस्कृति विभाग की अनुमति लेनी पड़ेगी। इसके लिए कमिश्नर ने संस्कृति विभाग को पत्र लिख दिया है। अनुमति व शासन से धन मिलने के बाद उपकेंद्र का निर्माण आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने विद्युत भार कम करने के लिए पड़ाव क्षेत्र में नया बिजली उपकेंद्र बनाए जाने की योजना बनाई है। इसके लिए बिजली विभाग ने दो करोड़ 70 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। नया उपकेंद्र 10 एमवीए क्षमता का होगा। उपकेंद्र बनाने के लिए बिजली विभाग की ओर से चल रही जमीन की तलाश समाप्त हो गई है। उपकेंद्र को पड़ाव चौराहा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन में बनाया जाएगा। हालांकि इसके लिए विभाग को प्रदेश के संस्कृति विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद उपकेंद्र का निर्माण आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed