फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity cut for six hours due to breaking of high tension wire

Chandauli News: हाईटेंशन तार टूटने से छह घंटे गुल रही बिजली

Wed, 23 Oct 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut for six hours due to breaking of high tension wire
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित असना फीडर का हाईटेंशन तार मंगलवार की सुबह 10.30 बजे असना गांव के पास टूट गया। इससे असना फीडर से जुड़े 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। काफी खोजबीन के बाद लाइनमैनों ने टूटे तार की मरम्मत कर करीब छह घंटे बाद शाम के साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


असना फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति असना गांव के पास तार टूटने से बाधित हो गई। उस समय जमानिया विद्युत उपकेंद्र से रोस्टिंग के चलते तार टूटने की जानकारी नहीं हो पाई। जब जानकारी हुई तब लाइनमैनों ने गड़बड़ी की खोजबीन शुरू की। काफी देर पेट्रोलिंग के बाद असना के पास तार टूटकर गिरने की जानकारी हुई। तब अशोक बिंद व अन्य लाइनमैनों ने टूटे तार की मरम्मत कर आपूर्ति शुरू कराई। बिजली गुल होने से असना फीडर से जुड़े गांवों के लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ीं। उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि असना में हाईटेंशन तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। टूटे तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed