फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electric wire broken by getting stuck in the container

कंटेनर में फंस कर टूटा बिजली का तार

Sat, 12 Feb 2022 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Electric wire broken by getting stuck in the container
सैदूपुर कस्बा स्थित उसरी मोड़ के समीप बिजली का तार शुक्रवार की दोपहर एक कंटेनर में फंसकर टूट गया। संयोग अच्छा रहा कि उस दौरान बिजली नहीं थी। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी।
विज्ञापन

इलिया-चकिया मार्ग पर स्थित सैदूपुर कस्बा में बिजली का तार काफी जर्जर हो चुका है। जर्जर तार नीचे लटके रहने की वजह से प्राय: वाहनों से तार टकाराता रहता था। इसी बीच शुक्रवार को दोपहर में भी एक कंटेनर उसरी मोड़ से गुजरा था कि उसके ऊपरी भाग में फंसकर बिजली का तार टूट गया। इस दौरान तार टूटकर जमीन पर गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। मगर संयोग अच्छा रहा कि उस वक्त तार में बिजली प्रवाहित नहीं हो रही थी। आसपास के लोगों ने बिजली विभाग के उपमंडल अभियंता को फोन करके तार टूटने की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने टूटे तार को जोड़कर आपूर्ति शुरू करायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed