फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electric pole snapped after being hit by a dumper; highway jammed for 4 hours.

Chandauli News: डंपर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, 4 घंटा हाईवे जाम रहा

Thu, 20 Aug 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electric pole snapped after being hit by a dumper; highway jammed for 4 hours.
कंदवा। क्षेत्र के सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात करीब 12 बजे भदखरी गांव के समीप बालू लदा अनियंत्रित डंपर विद्युत खंभे से टकरा गया। इससे हाईटेंशन विद्युत खंभा टूटकर गिर गया। हादसे के बाद मार्ग पर दोनों तरफ लगभग 4 घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के बरहनी फीडर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को सड़क किनारे हटवाकर जाम समाप्त कराया। दिनभर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 10 घंटे बाद शाम चार बजे नया खंभा लगाकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

डंपर चालक डेहरी ऑन सोन से बालू लादकर गाजीपुर जा रहा था। रास्ते में भदखरी गांव के सामने डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत खंभे से टकरा गया। इससे बरहनी फीडर से जुड़े भदखरी, औरइया, बरहनी, परसिया सहित कुछ अन्य गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं रहने से घरों में लगे विद्युत उपकरण बेकार पड़े रहे और पेयजल की समस्या भी हुई। उधर, खंभा टूटने और डंपर फंसे होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के जेई जवाहर सिंह ने बताया कि डंपर की टक्कर से विद्युत खंभा टूटने के कारण बरहनी फीडर की आपूर्ति बाधित हुई थी। नया खंभा लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed