फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Elections will be held in village Bharcha on issues of development

विकास के मुद्दों पर होगा भरछा गांव में चुनाव

Mon, 05 Oct 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Elections will be held in village Bharcha on issues of development
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड के भरछा गांव में विकास के मुद्दे पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होगा। गांव में पानी निकासी, संपर्क मार्ग की खराबी, साफ सफाई के मुद्दे पर सवाल जवाब शुरू हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में विकास तो हुए हैं लेकिन बहुत से काम बाकी है। विकास ही इस बार के चुनाव में भी मुख्य मुद्दा होगा।
विज्ञापन

तलपड़ा और भरछा गांव को मिलाकर बने ग्राम पंचायत की आबादी 35 सौ है जबकि यहां 1700 मतदाता हैं। गांव के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन कृषि, मजदूरी और व्यवसाय है। गांव में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सहकारी समिति, होम्योपैथिक अस्पताल बने हैं। इस तरह उपर से तो यह गांव सर्व सुविधा संपन्न नजर आता है लेकिन विकास के मुद्दे पर यह गांव अति पिछड़ा है। गांव में संपर्क मार्ग की खराबी, साफ सफाई का अभाव आदि मुख्य समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

-गंव में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर चुुनाव होगा। गांव में पात्रों को आवास, शौचालय, शिक्षा में सुधार की आवश्यकता है। इसी मुद्दे पर ग्रामीण प्रधान का चुनाव करेंगे। सनील दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

-गांव में नाली, पानी, और सड़क मुख्य समस्या बनी है। पात्रों को आवास, पेंशन का लाभ नहीं मिला है। समस्याओं का समाधान कराना ही पंचायत चुनाव में मुख्य मुद्दा होगा।संतोष सिंह पूर्व प्रधान
-गांव में विकास के काम हुए हैं लेकिन जिस हिसाब से होने चाहिए वह नहीं हुआ। यही कारण है आज भी गांव के लोग समस्याओं के बीच जी रहे हैं। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना, गांव का समग्र विकास ही मुख्य चुनावी मुद्दा होगा। राकेश दुबे

-गांव के विकास के लिए अनेक काम कराए गए हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे इसके लिए पूरा प्रयास किया गया है। सड़क, पेयजल, पानी निकासी की व्यवस्था की गई है। धन की कमी से कुछ काम बचे हैं, उसे भी पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।राजेश पासवान उर्फ राजू ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed