फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Elderly man run over by train while out to buy medicine for his wife; wife dies of shock.

Chandauli News: पत्नी की दवा लेने निकले वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत, सदमे में पत्नी ने दम तोड़ा

Thu, 16 Jul 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Elderly man run over by train while out to buy medicine for his wife; wife dies of shock.
इमरती देवी, फाइलफोटो
सकलडीहा। क्षेत्र के टिकरवापर गांव में मंगलवार की रात निर्धन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बीमार पत्नी के लिए दवा लेने बाजार गए 65 वर्षीय वृद्ध ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, पति की मौत की खबर सुनने के चार घंटे बाद बीमार पत्नी ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। एक ही दिन पति-पत्नी की मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

टिकरवापर गांव निवासी मिठाई राम (65) की पत्नी इमरती देवी (60) की तबीयत खराब थी। मंगलवार की शाम को वह पत्नी की दवा लेने चतुर्भुजपुर बाजार गए थे। दवा लेकर घर लौटते समय सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। पति की मौत की खबर घर पहुंची तो साइटिका की बीमारी से जूझ रही इमरती देवी बेसुध हो गईं।
परिजनों के अनुसार वह पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और रात करीब दो बजे उनकी भी मौत हो गई। चिकित्सकों का मानना है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।

दंपती के पांच बेटे हैं। माता-पिता को एक साथ खोने के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। पुलिस ने मिठाई राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की शाम को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पति-पत्नी की एक साथ अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।

इमरती देवी, फाइलफोटो

इमरती देवी, फाइलफोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed