{"_id":"63349eaf533a6c332542a0d3","slug":"eklakh-and-anushka-won-gold-in-rifle-shooting-chandauli-news-vns676634455","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल शूटिंग में एकलाख व अनुष्का ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइफल शूटिंग में एकलाख व अनुष्का ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
मेरठ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता नगर पालिका पीडीडीयू नगर की टीम। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में एकलाख व अनुष्का ने जीता गोल्ड
छह मेडल जीतकर वाराणसी मंडल रहा तीसरे स्थान पर
सचित्र-19
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयूनगर। तीन दिवसीय 66वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ में किया गया। इस प्रतियोगिता में पीडीडीयू नगर स्थित नगर पालिका इंटर कालेज के छात्र एकलाख अहमद ने अंडर-19 बालक वर्ग व छात्रा अनुष्का सिंह बालिका वर्ग मेें राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि अंकित कुमार शर्मा व अखिलेश चौरसिया ब्रांज मेडल हासिल किया। इसी प्रकार अंडर 14 बालक मेंआशीष शर्मा ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। वहीं अंडर- 14 पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज वाराणसी के श्रेयांश राय ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। छह मेडल लेकर वाराणसी मंडल पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता से मेडल जीतकर वापस लौटे छात्र-छात्राओं का विद्यालय की ओर से स्वागत किया गया। खिलाड़ियो के कोच मैनेजर की भूमिका अरुण कुमार, क्रीडा अध्यक्ष नगरपालिका इंटर कॉलेज ने निभाई। वहीं नेशनल खिलाड़ी व विद्यालय की पूर्व छात्रा रही कुमारीज्योति एवं आकृति श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग में सहयोग प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेयएवं विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।