फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eighth installment of Samman Nidhi entered the account of farmers

किसानों के खाते में में पहुंची सम्मान निधि की आठवीं किस्त

Fri, 14 May 2021 06:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Eighth installment of Samman Nidhi entered the account of farmers
चंदौली। पीएम सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को उन्होने योजना की आठवी किस्त का हस्तांतरण ऑनलाइन माध्यम से जारी किया। पीएम सम्मान निधि योजना के तहत जिले के दो लाख से अधिक किसानों के खाते में एक से दो दिन के अंदर दो-दो हजार रुपये पहुंच जाएंगे। जिससे किसानों को आगामी खरीफ की फसल के बोआई में काफी सहूलियत मिलेगी। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि जिले में कुल 205919 किसान पीएम सम्मान निधि योजना के तहत पात्र पाए गए है। इन किसानों के खाते में शुक्रवार से ही पीएम सम्मान निधि की आठवीं किस्त भेजी जा रहा है। बताया कि कोविड संक्रमण को देखते कुए किसान खेती की तैयारियों के दौरान विशेष ऐतिहात बरतें। साथ ही खरीफ की बोआई के लिए उन्नत और प्रमाणिक बीज खरीदें। इसके अलावा हरी खाद तैयार करने के लिए जिले के सभी राजकीय बीज गोदामों पर ढ़ैंचा की बीज उपलब्ध कराया गया है। किसान खेत में फसल की बोआई से पहले ढैंचा की बीज छिड़क दें। ताकि फसल की बोआई से पहले ढैंचा की जोताई करने से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ जाएगी और फसल की पैदावार अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed