फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight transformers have been burnt in seven villages of Naugarh for eight months

महीनों से खराब हैं 40 से अधिक गांवों के ट्रांसफार्मर

Mon, 03 Aug 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eight transformers have been burnt in seven villages of Naugarh for eight months
फालोअप
विज्ञापन

---------------
नौगढ़ के सात गांवों में आठ महीने से जले हैं आठ ट्रांसफार्मर
चकिया, शिकारगंज, इलिया, बरहनी, चहनिया सहित 50 से अधिक गांवों में खराब
लापरवाही के कारण उमस और गर्मी में बेहाल हैं लोग, पेयजल का भी हो रहा है संकट
नगरीय क्षेत्र में 24 और ग्रामीण क्षेत्र 48 घंटे में बदलने का है नियम
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीडीयू नगर। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भरपूर बिजली देने का वादा अब लोगों पर भारी पड़ रहा है। हालात यह है कि महीनों से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के 40 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हैं। नौगढ़ के सात गांवों में आठ महीने आठ ट्रांसफार्मर जले हैं लेकिन उन्हें अब तक बदला नहीं जा सका है। जबकि नगरीय क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर को बदलने का नियम है। बिजली विभाग की लापरवाही और उदासीनता से लोग इस भीषण गर्मी और उमस में परेशान हैं।
ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीण प्रदर्शन भी कर चुके हैं। जिम्मेदारों के यहां गुहार भी लगा चुुके हैँ मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सकलडीहा ब्लाक के रैपुरा में 63 केवीए, घरचित में 63, बथावर में 63, भोजापुर में 100 केवीए और नई बाजार में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगने के बादजल गया लेकिन उसे अब तक नहीं बदला गया। वहीं बरठीं में किसी तरह विभाग ने 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया लेकिन वह आउटपुट नहीं दे रहा है। इससे इन गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। इसी तरह कंदवा क्षेत्र के बरहनी में 63 केवीए और मुड्डा गांव में 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला पड़ा है। करौती में 25 केवीए के दो विद्युत ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जले हैं। चकिया ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत लठौरा गांव में 25 केवी डुही सुही में 10 केवी का ट्रांसफार्मर महीनों से खराब है। शिकारगंज क्षेत्र के जागेश्वरनाथ विद्युत उप केंद्र के अंतर्गत लठिया खुर्द गांव में 10 केवी, मुडहुआ दक्षिणी में 25 केवी, कुसहीं में 25 केवी, पर्वतपुर में 10 केवी, मढ़ईपुर में 10 केवी, इस्माइलपुर में 25 केवी, गणेशपुर में 16 केवी और गणेशपुर परिषदीय विद्यालय 10 केवी ट्रांसफार्मर जला हुआ है।वहीं चहनिया ब्लाक के रामगढ़ में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर हनुमान मंदिर गेट रामगढ़ में एक सप्ताह से जला है। लेकिन । नौगढ़ ब्लाक के विभिन्न गांवों का ट्रांसफार्मर जलने के बाद विभाग के लोग उतारकर ले गये मगर उसे अब तक नहीं लगाया गया। नरकटी में 16 केवी, जयमोहनी में 16 केवीए, बोझ में 16 केवीए, चुपेपुर में 25 केवीए, डुमरिया में16 केवीए, हरिया बांध में16 केवीए का ट्रांसफार्मर 8 महीने से जला हुआ है। ट्रांसफार्मर नहीं होने से बस्ती के लोग परेशान हैं। इसी तरह कमालपुर में अहिकौरा 63 केवीए और 100 केवीए, पिपरी 25 केवीए, देवकली गांव में 25 केवीए और बनियांव गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। वहीं इलिया के रोहाखि गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह जल गया है।
विज्ञापन

कोट
नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में खराब/जले ट्रांसफार्मरों को बदला जा रहा है। ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता के आधार पर नगर और ग्रामीण इलाके में ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। जहां ट्रांसफार्मर खराब हैं उसे जल्द बदल दिया जाएगा। प्रवीन कुमार, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed