फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight pairs of fair special trains will run for Prayagraj

Chandauli News: प्रयागराज के लिए चलेंगी आठ जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें

Wed, 05 Feb 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Eight pairs of fair special trains will run for Prayagraj
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में स्नाना करने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से आठ जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। देश के विभिन्न स्थानों से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को सहूलियत होगी। इस मार्ग से पहले से ही 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आठ जोड़ी ट्रेनें बढ़ाए जाने से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की संख्या 38 जोड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04494 आनंद विहार-पटना कुंभ मेला स्पेशल 6 फरवरी को आनंद विहार से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे प्रयागराज रुकते हुए 14.40 बजे पीडीडीयू होकर 18.15 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04493 पटना-आनंद विहार कुंभ मेला स्पेशल 7 फरवरी को पटना से रात 20 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर में 14 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01201 नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल 5 फरवरी को नागपुर से 12 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 8.25 बजे पीडीडीयू होते हुए 11.50 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01202 कुंभ मेला स्पेशल 6 फरवरी को दानापुर से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 11.40 बजे नागपुर पहुंचेगी। इसी तरह 01203 नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल 8 फरवरी को नागपुर से 15 बजे खुलकर अगले दिन 13 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 01204 कुंभ मेला स्पेशल 9 फरवरी को दानापुर से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 11.40 बजे नागपुर पहुंचेगी। इसी तरह 08067 रांची-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 5 फरवरी को रांची से 8 बजे खुलकर पीडीडीयू जंक्शन होते हुए अगले दिन 6.30 बजे टुंडला पहुंचेगी। वापसी में 08068 कुंभ मेला स्पेशल 10 फरवरी को टुंडला से 4 बजे खुलकर रात 00.30 बजे रांची पहुंचेगी। वहीं 05614 गुवाहाटी-टुडला कुंभ मेला स्पेशल 5 फरवरी को गुवाहाटी से 9.30 बजे खुलकर अगले दिन रात 19 बजे टुंडला पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05613 कुंभ मेला स्पेशल 9 फरवरी को टुंडला से रात 21.40 बजे खुलकर 11 फरवरी को 12.10 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05715 टुंडला-कटिहार कुंभ मेला स्पेशल 6 फरवरी को टुंडला से रात 21.40 बजे खुलकर अगले दिन रात 22.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05716 कुंभ मेला स्पेशल 8 फरवरी को कटिहार से 22 बजे खुलकर अगले दिन 19 बजे टुंडला पहुंचेगी। 08475 पुरी-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 5 एवं 21 फरवरी को पुरी से 11.15 बजे खुलकर अगले दिन रात 21.30 बजे टुंडला पहुंचेगी। वापसी में 08476 कुंभ मेला स्पेशल 7 और 23 फरवरी को टुंडला से 4 बजे खुलकर अगले दिन 9.45 बजे पुरी पहुंचेगी। इसी तरह 08467 भुवनेश्वर-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 14 फरवरी को भुवनेश्वर से 12.50 बजे खुलकर अगले दिन रात 21.30 बजे टुंडला पहुंचेगी। वापसी में 08468 कुंभ मेला स्पेशल 16 फरवरी टुंडला से 4 बजे खुलकर अगले दिन 8.15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed