{"_id":"61666c2ddf47e65ff2029a4ed7b08140","slug":"efficiency-measured-to-mock-drill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माक ड्रिल से हुआ दक्षता का आकलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माक ड्रिल से हुआ दक्षता का आकलन
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 27 Feb 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे स्टेशन अंतर्गत होने वाली ट्रेन दुर्घटना के दौरान आपातकालीन
विज्ञापन
परिस्थितियों से निबटने के लिए सभी विभागों की त्वरित कार्य करने की
क्षमता के आकलन के लिए गुरुवार की सुबह सात बजे एडीआरएम की निगरानी में एक
माक ड्रिल हुआ।
जिसमें उनकी सतर्कता व चौकसी जांची गई। माक ड्रिल का स्थान मुगलसराय रेलवे स्टेशन के वेस्ट केबिन के पास यार्ड को चुना गया था।
माक ड्रिल के तहत यह सूचना मिली कि मुगलसराय स्टेशन स्थित वेस्ट केबिन के समीप यार्ड में वाराणसी से आसानसोल जा रही सवारी गाड़ी की एक बोगी सुबह सात बजे पलट गई।
जिसमें चार की मौत हो गई है और चार गंभीर रूप से घायल हैं। साथ ही कई यात्री बोगी में फंसे हुए हैं। अधिकारियों के निर्देश पर सायरन बजाकर दुर्घटना के बाबत सभी संबंधित विभागों को एलर्ट कर दिया गया।
इसके बाद स्थानीय रेल मंडल के अधिकारी, आरपीएफ के जवान, एनडीआरएफ के जवान, चिकित्सकों की टीम एवं दुर्घटना राहत यान मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया। इस संबंध में एडीआरएम बीआर विप्लवी ने बताया कि सूचना फैलाई गई थी कि वाराणसी आसनसोल ट्रेन की एक बोगी पलट गई है।
जिसमें रेलवे की कार्य दक्षता को जांचा गया।
इनसेट
‘भइया इ त टेस्टिंग होत हव’
मुगलसराय। स्थानीय रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुस्तैदी परखने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल किसी नौटंकी से कम नहीं दिखाई दी। यार्ड के समीप रहने वाले कालोनी वासियों ने बताया कि भले ही सुबह सात बजे सायरन बजाकर दुर्घटना की अफवाह फैलाई गई हो।
लेकिन सुबह चार बजे से मेडिकल टीम घटना स्थल पर पहुंच गई थी और तंबू लगा कर तैयार रही। वहीं कुछ ही देर में एआरटी भी वहां पहुंच गई। कुछ कर्मचारियों से घटना के बाबत पूछा गया तो उन लोगों ने कहा कि ‘भई इ त टेस्टिंग होत हव’। गौरतलब हो की मॉक ड्रिल के आयोजन के दौरान किसी अधिकारी को भी इसकी जानकारी नहीं दी जाती हैै।