फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eat ginger elderly

कोरोना काल में बुजुर्गों का रखें पूरा ख्याल

Thu, 18 Jun 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eat ginger elderly
कंदवा। कोरोना वायरस किसी भी उम्र के लोगों को आसानी से शिकार बना सकता है लेकिन पहले से अस्थमा, डायबिटीज, दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। ऐसे में बुजुर्गों व इन बीमारियों से पीड़ित लोगों को काफी एहतियात बरतने की जरूरत है। उक्त बातें् प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रितेश कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की इम्युनिटी कमजोरी होती है इसलिए वह आसानी से कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। कहा कि हर किसी को शरीर के तापमान पर नजर रखने को कहा जा रहा है लेकिन बुजुर्गों को इसको लेकर ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। उनके तामपान पर बराबर नजर रखना चाहिए और फ्लू का हल्का भी लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का इम्युनिटी सिस्टम बहुत कमजोर होता है इसलिए उन्हें घर पर बना ताजा खाना ही खाने को देना चाहिए। बाहर का खाना उनकी इम्युनिटी को और खराब कर सकता है। इसलिए बाहर का खाना देने से परहेज करना चाहिए।कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को समय-समय पर अच्छे से हाथ धोने की आदत होनी चाहिए। कहा कि अदरक किसी भी तरह के फ्लू से लड़ने में बहुत कारगर होता है।ऐसे में घर के बच्चों व बुजुर्गों को अदरक का काढ़ा बनाकर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed