फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Duty of 11 thousand employees in elections

विधानसभा चुनाव के लिए लगी 11228 कर्मिकों की ड्यूटी

Sat, 29 Jan 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Duty of 11 thousand employees in elections
चंदौली। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सजीव सिंह द्वारा शुक्रवार को प्रथम रैंडमाईजेशन का कार्य सम्पन्न किया गया। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 11228 कर्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 2647 पीठासीन अधिकारी, 2727 प्रथम मतदान अधिकारी, 3269 द्वितीय मतदान अधिकारी तथा 2590 तृतीय मतदान अधिकारी के रूप में बूथों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण का कार्य महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज सात फरवरी से 13 फरवरी तक होगा। इसके अतिरिक्त द्वितीय एवं तृतीय मतदान कार्मिकों की भी प्रशिक्षण में उपस्थिति अनिवार्य होगी। उनके द्वारा भी प्रशिक्षण स्थल पर बने काउंटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जायेगी। रैंडमाईजेशन के आधार पर 11228 लगाये गये कार्मिकों की सूची मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध करा दी गई है। जिनके द्वारा 31 जनवरी तक सभी मतदान कर्मियों व अधिकारियों को कोविड-19 का प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर डोज लगाने का कार्य हर-हाल में पूर्ण किया जाएगा। प्रशिक्षण का कार्य महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज के 19 कक्षों में होगा। प्रत्येक कक्ष में 40 कार्मिकों के लिए ईवीएम एवं सामान्य प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के लिए ईवीएम के लिए 73 मास्टर ट्रेनर एवं सामान्य प्रशिक्षण के लिए 46 प्रशिक्षक चिह्नित किये गये हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद टेस्ट भी लिया जाएगा। सभी मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। जो अनुपस्थित होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed