फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to change in weather, crowd of patients increased in the hospital, 514 reached

Chandauli News: मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, 514 पहुंचे

Wed, 16 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, crowd of patients increased in the hospital, 514 reached
चकिया। मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव का लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इसके चलते चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को अस्पताल में कुल 514 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 391 मरीजों ने आभा पोर्टल के जरिये पंजीकरण कराया। अस्पताल में सामान्य मरीजों के साथ ही मानसिक रोगियों की संख्या में भी वृद्धि देखी गई।
विज्ञापन

चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अस्पताल में मरीजों को घर बैठे आभा पोर्टल के जरिये पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इससे अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर भीड़ कम हो गई है। मंगलवार को ओपीडी के लिए कुल 514 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इसमें से आभा पोर्टल पर 391 लोगों ने पंजीकरण कराया। पंजीकृत मरीजों में माइनोलॉजी के 85, ऑर्थो के 110, जनरल फिजिशियन के 109, पीडियाट्रिक के 35, डेंटल के 15, नाक-कान-गला के 45, मानसिक स्वास्थ्य के 35 और 80 नेत्र रोगी शामिल हैं। अस्पताल पहुंचे मरीजों को जांच कर दवाएं दी गईं। संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरबी सिंह ने कहा कि आभा पोर्टल लॉन्च किए जाने का लाभ मरीजों को मिल रहा है। इससे अस्पताल पर भी पंजीकरण का दबाव कम हुआ है। संयुक्त जिला चिकित्सालय के क्वालिटी मैनेजर डॉ. दिलशाद अली ने कहा कि चिकित्सकों की तैनाती से ओपीडी में मरीजों को सही ढंग से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed