फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drizzle in the afternoon, heavy rain in the evening

Chandauli News: दोपहर में बूंदाबांदी, शाम को हुई झमाझम बारिश

Fri, 24 May 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in the afternoon, heavy rain in the evening
पीडीडीयू नगर। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात और पुरवा हवाओं के प्रभाव से बृहस्पतिवार को मौसम फिर बदल गया। सुबह से आसमान पर दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शाम को एक घंटे तक झमाझम बरसात हुई। इससे जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 38 पर पहुंच गया। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। पिछले एक सप्ताह से लोग उमस और गर्मी से बेहाल थे। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। दिन में लू चलने से सड़कें सूनी हो जा रही थीं। कूलर और पंखे बेदम साबित हो रहे थे। बृहस्पतिवार को फिर मौसम बदला है। सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की बारिश भी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद शाम को साढे छह बजे के बाद करीब एक घंटे तक झमाझम बरसात हुई। इससे जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। मौसम में बदलाव से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है लेकिन उमस बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में आया यह बदलाव अस्थायी है। एक-दो दिनों में गर्मी का प्रकोप फिर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed