{"_id":"677049d90d95ea92f70111d4","slug":"drizzle-for-two-hours-cloudy-throughout-the-day-chandauli-news-c-189-1-svns1010-125184-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो घंटे बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो घंटे बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली में शनिवार को दो घंटे हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन तक नहीं हो सके। मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस कम हो गया।
शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात आठ बजे के बाद दिन की अपेक्षा ज्यादा ठंड महसूस हुई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हुई है और इसकी वजह से ही ठंड में मामूली बढ़ोत्तरी भी हुई है। चंदौली में पिछले पांच दिनों से सुबह से लेकर शाम तक बादल छाए हुए थे। बारिश के आसार थे लेकिन बारिश नहीं हो पा रही थी।
वहीं शनिवार की सुबह से ही आसमान को बादलों ने घेर रखा था यहां तक की सूर्य को भी बादलों ने बाहर नहीं निकलने दिया। धूप के दर्शन नहीं हुए। मौसम को देखते हुए लग रहा था कि सुबह से ही बारिश होगी लेकिन दोपहर दो बजे के करीब जिले में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जो चार बजे शाम को बंद हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को जहां जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान घटकर 23 डिग्री सेल्सियस हो गया और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।