{"_id":"57869fae4f1c1b1b0813f50b","slug":"drain-excavation-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की खुदाई का काम शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की खुदाई का काम शुरू
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
शुरू हुई नाले की खुदाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुप्रतीक्षित पड़ाव-भूपौली मार्ग पर नाले का निर्माण बुधवार को शुरू हो गया। लगातार धरना प्रदर्शन के बाद पीडब्लूडी ने यह कदम उठाया है। जेसीबी से नाले की खुदाई शुरू होते ही बुधवार की सुबह सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण कराकर कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों ने निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। इससे खुदाई का काम आसान हो गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
एक वर्ष पहले बारह किलोमीटर लंबे पूरी तरह जर्जर हो चुके सड़क और नाली निर्माण के लिए व्यापारियों और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन की शुरूआत की थी।करीब एक माह तक चले धरना प्रदर्शन और अनशन के बाद सड़क निर्माण के लिए धन जारी किया गया लेकिन पंचायत चुनाव की वजह से एक बार फिर सड़क निर्माण टल गयां।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद छह माह पहले सड़क निर्माण शुरू हुआ। नाली और पटरी छोड़ कर सिर्फ सड़क निर्माण से लोगों में आक्रोश रहा।
पिछले दिनों बारिश के बाद जब पानी दुकानों में घुसने लगा तो व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और नाली निर्माण की मांग की। एक पखवारा पहले एसडीएम मुगलसराय सत्येन्द्र सिंह ने भी मौकेे मुआयना किया और जल्द ही नाली निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान नाली के स्थान पर कुछ दुकानदारों का अवैध कब्जा की भी शिकायत सामने आयी। इस पर एसडीएम ने ऐसे लोगों को चेतावनी दी थी। बुधवार की सुबह नौ बजे चौराहे पर जेसीबी पहुंची और नाली की खुदाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जेसीबी से निर्माण टूटता हुआ देख अतिक्रमण करने वालों ने स्वय ही अपने अतिक्रमण हटाने भी शुरू कर दिए। इससे अन्य व्यापारियों में हर्ष का माहौल रहा। पड़ाव से बहादुरपुर तक करीब बारह सौ मीटर तक कवर्ड नाली का निर्माण किया जाना है। क्षेत्रीय व्यापारियों का कहना है कि इससे जल जमाव से मुक्ति मिलेगी।