फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DPRO suspended Three sweepers in chandauli

चंदौली: निरीक्षण के दौरान मिले गायब तीन सफाईकर्मी, डीपीआरओ ने किया निलंबित

Sat, 22 May 2021 03:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 May 2021 03:39 PM IST
सार

डीपीआरओ  ने जब निरीक्षण किया तो तीन सफाईकर्मी ड्यूटी से गायब दिखे तो उन्हें निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
DPRO suspended Three sweepers in chandauli
सस्पेंड

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे के निरीक्षण के दौरान तीन सफाई कर्मियों पर गाज गिर गई। ड्यूटी ने गायब रहने पर उन्होंने चहनियां के खंडवारी ग्राम पंचायत के दो और नौगढ़ के देवखत ग्राम पंचायत के एक सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रहम्चारी दूबे शुक्रवार को देर शाम चहनिया विकास खंड के खंडवारी गांव में निरीक्षण के लिए पहुंच। इस दौरान गांव के सफाईकर्मी बिहारी व अर्जुन गायब मिले। उन्हें कॉल किया गया तो मोबाइल बंद था। इसके साथ ही क्षेत्र में लापरवाही के आरोप में डीपीआरओ ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और दोनों सफाईकर्मियों को जांच अवधि तक एडीओ पंचायत कार्यालय विकास खंड धानापुर से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा नौगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत देवखत में उपनिदेशक पंचस्थानीय मंडल वाराणसी ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी विनोद यादव अनुपस्थित मिला। वहीं ग्रामीणों ने सफाईकर्मी के नहीं आने की शिकायत भी की। जबकि ग्राम में नियमित सफाई न होने से गंदगी का अंबार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर  सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में तीनों सफाईकर्मियों को धानापुर विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जबकि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। डीपीआरओ ने कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed