फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Door to door campaign started for Pran Pratistha Mahotsav

Chandauli News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए घर घर दस्तक अभियान शुरू

Tue, 02 Jan 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Door to door campaign started for Pran Pratistha Mahotsav
पीडीडीयू नगर। प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए सोमवार को दस्तक अभियान की शुरूआत हुई। पहले दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद से जुड़े सदस्य और भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंच कर लोगों को अयोध्या पहुंचने का न्योता दिया।
विज्ञापन

वहीं 22 जनवरी को घरों में राम दीपोत्सव मनाने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल झाल लेकर राम धुन गाते हुए घर घर पहुंचे। इससे माहौल भक्ति मय बना रहा। वर्षों की तपस्या और संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है। 22 जनवरी को यहां राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन

अक्षत कलश शोभायात्रा के बाद सोमवार से जिले में घर घर दस्तक अभियान की शुरूआत की गई है।इसके तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा नेताओं की टोली बनाई गई है। टोली 15 जनवरी तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क महाभियान चलाएगी। हर घर में पहुंच कर लोगों का अयोध्या पहुंचने के लिए निमंत्रण पत्र, रामतीर्थ क्षेत्र में पूजित अक्षत आदि बांटेंगे। संपर्क अभियान पूरा होने के बाद 18 से 21 जनवरी तक गांव-गांव और नगर-नगर में प्रभातफेरी निकाल कर जनजागरण किया जाएगा। सेामवार को शाहकुटी विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष विनीता अग्रहरि ने मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और अन्य लोगों के साथ डोर डोर संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को अक्षत और निमंत्रण कार्ड देकर अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान रोहित जायसवाल, प्रभुनारायण यादव, कृष्णा जायसवाल, भीम मोदी आदि रहे। इसी तरह नगर के कैलाशपुरी इलाके में विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राम भजन गाते हुए घर घर पहुंचे। इस दौरान लोगों से 22 जनवरी को घर में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने और अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया। संपर्क अभियान में राम किशोर पोद्दार, डॉ. अनिल यादव, विकास अग्रवाल, संजय राय, चंद्र मोहन शर्मा, सभासद निधि तिवारी, योगेश अब्भी, प्रफुल्ल, पार्थ एरी, विकास तिवारी, रीना सिंह, सुषमा तिवारी, राम प्रकाश सिंह, विशाल तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed