फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dog terror, bites five people in a single day

Chandauli News: कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में पांच लोगों को काटा

Wed, 26 Aug 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dog terror, bites five people in a single day
नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुत्ता काटने के बाद टीका लगवाता युवक। संवाद
नौगढ़। कस्बे में मंगलवार को एक कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से लोगों में दहशत फैल गई। घायलों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गए, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने एंटी रैबीज का टीका लगाकर प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

बताया गया कि पहला मामला कोठी किला रोड का है। यहां 15 वर्षीय आयुष को कुत्ते ने पैर में काट लिया। इसके बाद कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर हमला किया। रिठिया निवासी 16 वर्षीय महिमा, नौगढ़ कस्बा निवासी रीना और बोझ गांव निवासी 10 वर्षीय शिवानंद भी कुत्ते के हमले में घायल हो गए। एक अन्य ग्रामीण को भी कुत्ते ने काट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता अचानक लोगों पर झपट पड़ा और उन्हें निशाना बनाया। कुछ ही देर में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी परहेज किया।
विज्ञापन

सभी घायलों को सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया गया। डॉक्टर अजीत बत्ती ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद घाव को तत्काल साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए एंटी रैबीज का टीका लगवाना जरूरी है। सभी घायलों को आवश्यक टीके लगाने के साथ प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed