फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Doctors should not prescribe outside medicines, officers should get new roads constructed as per standards: Sanjeev Gond

डॉक्टर न लिखें बाहर की दवाएं, नई सड़कों का निर्माण मानक के अनुसार कराएं अधिकारी : संजीव गोंड

Tue, 27 May 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Doctors should not prescribe outside medicines, officers should get new roads constructed as per standards: Sanjeev Gond
चंदौली। जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को बाहर की दवाएं नहीं लिखने के लिए आगाह किया है। उन्होंने चेतावनी दी जांच में अगर ऐसा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी आगाह किया कि जिले में जो भी नई सड़कें प्रस्तावित हैं, उनका मानक के अनुरूप निर्माण कराएं। यह भी कहा कि कहीं से भी शिकायत नहीं आनी चाहिए। शिकायत मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पात्र लोगों को वृद्धा, दिव्यांग व निराश्रित पेंशन का लाभ दिलाने की हिदायत दी। उन्होंने पर्यटन स्थलों को जरूरी सुविधाओं का विकास करने, खाद्य आपूर्ति, बेसिक शिक्षा, कृषि, ऊर्जा आदि विभागों की योजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों को उन्होंने टीम भावना से बेहतर कार्य कर कल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शिता के साथ लाभ दिलाने को कहा। इस दौरान भाजपा की राज्यसभा सांसद साधना सिंह, भाजपा विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल, सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, सीडीओ आर जगत सांई, एडीएम राजेश कुमार, एसडीएम अविनाश कुमार समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पाइपलाइन के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए जाने की शिकायत पर मंत्री नाराज
प्रभारी मंत्री संजीव गोंड द्वारा जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा किए जाने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढे को खुला छोड़ दिए जाने की शिकायत की। इस पर प्रभारी मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण काम कराकर इस तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य सबको जरूरत के अनुरूप शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने योजना के तहत प्रस्तावित कार्य समय से पूरा कराने की हिदायत दी। उन्होंने क हा कि गड्ढे खोदने का कार्य पूर्ण होने पर उसे समतल कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की भी हिदायत दी।
-----------------
छात्रों के अभिभावकों के खातों में भेजी गई ड्रेस की धनराशि
चंदौली। जनपद स्तर पर ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूते-मोजे व स्टेशनरी की खरीद के लिए प्रति छात्र 1200 रुपये की धनराशि उनके अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री की ओर से लखनऊ से सजीव प्रसारण के माध्यम से बटन दबाकर डीबीटी की धनराशि भेजी गई। वहीं निपुण आकलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के सम्मान आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग की कई योजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सीएम माॅडल कंपोजिट विद्यालयों व अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास किया।

--------
निपुण विद्यालयों को मिला प्रशस्ति पत्र
चंदौली। जिले के प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व निपुण आकलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विकास खंडों के बीईओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निपुण आंकलन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच शिक्षकों व बीईओ सम्मान पत्र, स्मार्ट क्लास कार्यक्रम में सीएम प्रतीक स्वरूप पांच, पांच प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसमें कंपोजिट विद्यालय बहादुर में 1034 नामांकन किए जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधा रानी केशरी को मुख्यमंत्री ने सम्मान पत्र दिया। साथ ही तीन से 12वीं तक के छात्रों के निपुण आकलन के लिए निपुण प्लस एप की शुरुआत की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed