{"_id":"626cbe48d3f8f71e5a012ea2","slug":"doctor-commited-suicide-by-hanged-himself-in-chandauli-father-said-he-was-in-depression-about-something","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, पिता बोले- किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, पिता बोले- किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था
Sat, 30 Apr 2022 10:12 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:12 AM IST
सार
चंदौली के कैलाशपुरी में बीता रात युवा डॉक्टर दानिश (31) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार भोर में हुई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के चंदौली में बीती रात एक युवा डॉक्टर दानिश ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, दानिश डिप्रेशन का शिकार था। इसी कारण उसने ऐसा भयानक कदम उठाया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. सादिक अपने परिवार के साथ पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी में मकान बनाकर रहते हैं। शुक्रवार देर रात उनके चिकित्सक पुत्र डॉ दानिश (31) ने अपने कमरे ने पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। शनिवार भोर में डॉ सादिक सहरी के लिए दानिश को उठाने के लिए गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
काफी खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में प्रवेश किया तो पंखे से लटका दानिश का शव देखकर होश उड़ गए। देखते ही देखते वहां लोगो की भीड़ लग गई। पिता के अनुसार कई दिनों से दानिश किसी बात को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था।
विज्ञापन
सूचना के बाद शनिवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कोतवाली ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।