फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Doctor accused of negligence over child's death, uproar

Chandauli News: बच्चे की मौत पर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

Wed, 10 Sep 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Doctor accused of negligence over child's death, uproar
चहनियां के जगन्नाथपुर में बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। सं
बलुआ थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर चहनिया में रक्षा हॉस्पिटल में बुधवार को 9 वर्षीय बच्चे की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। बालक यूकेजी का छात्र था। पुलिस मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मौत की खबर पर ग्रामीण हास्पिटल के बाहर बालक के शव को रखकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों की सूचना व हंगामा को देखते हुए बलुआ पुलिस मौके पर पहुची। एसओ ने हास्पिटल को अपने साथ थाने लाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

अमिलाई गांव निवासी बहादुर पासवान पूना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनका पुत्र अंकित पासवान यूकेजी का छात्र था। उसको पीलिया हो गया था। जहां हालत गंभीर होने पर परिजन मंगलवार को अस्पताल में दवा लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने अपना इलाज शुरू कर दिया। सुबह होने पर बालक की हालत में सुधार न होने पर उसको अन्यत्र ले जाने की बात कही। जब परिजन बच्चे को उठाकर ले जाने लगे तो वह मृत पड़ा था।

इस संबंध में डॉक्टर मनीष दूबे ने बताया कि अतुल की हालत पहले से बहुत खराब थी। मैंने उसको बचाने का पूरा प्रयास किया। इधर, एसओ अतुल कुमार प्रजापति ने कहा कि मुकदमा दर्जकर आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed