{"_id":"607003038ebc3ec3982c99d1","slug":"dm-inspected-of-cmo-office-salary-will-cut-of-absent-35-employees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डीएम ने किया सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण, अनुपस्थित मिले 35 कर्मचारी, वेतन काटने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डीएम ने किया सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण, अनुपस्थित मिले 35 कर्मचारी, वेतन काटने का आदेश
Fri, 09 Apr 2021 01:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली में जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शुक्रवार सुबह सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम को कई कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, साथ ही एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
निरीक्षण में सीएमओ सहित 22 नियमित कर्मियों में 16 और 32 संविदा कर्मियों में 19 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। यानी कुल 54 कर्मियों में 35 गायब रहे। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारी को सभी एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ की भ्रमण पंजिका रखने का निर्देश दिया है। सभी अधिकारी और कार्मिक भ्रमण पंजिका में प्रविष्टि के बाद ही मुख्यालय से शासकीय कार्य के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यालय से गैरहाजिर कर्मचारियों के रवैये पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी चिकित्साकर्मी एवं सहायक स्टाफ गंभीरता से अपनी ड्यूटी करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन