फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM expressed resentment over incomplete work of independent feeder

स्वतंत्र फीडर के अधूरे कार्य पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
DM expressed resentment over incomplete work of independent feeder
चकिया। कोरोना काल के दौरान स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय के विद्युत आपूर्ति के लिए स्वतंत्र उपकेंद्र व ऑक्सीजन जेनरेट केंद्र का बुधवार को जिलाधिकारी संजीव कुमार ने निरीक्षण किया। स्वतंत्र फीडर के उपकेंद्र के अधूरे कार्य पर विद्युत विभाग व संबंधित कार्यदाई संस्था पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही 24 घंटे के भीतर अधूरे कार्य पूरे कर विद्युत आपूर्ति चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान संक्रमित मरीजों के उपचार की स्थिति जानने व चिकित्सालयों में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच करने डीएम जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां डीएम ने ऑक्सीजन जेनरेट केंद्र का निरीक्षण कर उसके बाबत जानकारी ली और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश देते हुए ऑक्सीजन केंद्र को जल्द ही सुचारू रूप से संचालित करने को कहा। सीएमएस डा. अशोक सिंह ने डीएम को बताया कि ऑक्सीजन जनरेट केंद्र बनकर तैयार है। टेस्टिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है।कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। इस समय चिकित्सालय में एक दर्जन भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं डीएम ने मास्क नाक के नीचे होने पर कुछ स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क ठीक से लगाने को कहा। चिकित्सालय में बन रहे विद्युत स्वतंत्र फीडर के उपकेंद्र का निरीक्षण के दौरान केबल सहित अन्य कार्य मानक के अनुरूप कार्य न होने पर विद्युत विभाग सहित कार्यदाई संस्था को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को कार्यदाई संस्था व विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को सुबह आठ बजे तक कार्यस्थल पर मौजूद होने का निर्देश दिया। कहा कि अधूरे कार्य शीघ्र पूरे कर लिए जाएं। । इस मौके पर एसडीएम अजय मिश्र, शैलेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed