फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM caught collective copy

डीएम ने पकड़ी सामूहिक नकल

Fri, 24 Mar 2017 01:49 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 24 Mar 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
DM caught collective copy
परीक्षा देते छात्र।
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल की शिकायत पर जिलाधिकारी ने गुरुवार को कटसिला स्थित यमुना शिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सामूहिक नकल होते देखकर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक और दो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति करने के निर्देश दिए। इस पर डीआईओएस ने तीनों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। केंद्र पर इंटर भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी।
विज्ञापन

परीक्षा में नकल होने की शिकायत पर डीएम गुरुवार को अचानक कटसिला स्थित यमुना शिक्षण संस्थान पर पहुंचे। उनके साथ एडीएम राजेंद्र सिंह सेंगर भी थे। भूतल पर अवलोकन करने के बाद जब डीएम प्रथम तल पर पहुंचे तो वहां छात्राएं परीक्षा दे रही थीं। डीएम को शंका हुई तो उन्होंने दो-तीन छात्राओं की उत्तर-पुस्तिका का अवलोकन किया। जिसमें सभी प्रश्नों के जवाब एक जैसे लिखे मिले और आखिरी प्रश्न के उत्तर को अधूरा छोड़ रखा था। कमरे में 26 छात्राएं थीं। यह देख उन्होंने वहां तैनातकक्ष निरीक्षकों को फटकारा । नाराज डीएम ने सभी छात्राओं की उत्तर पुस्तिका सील करने, परीक्षा निरस्त करने और केंद्र व्यवस्थापक सहित दोनों कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश डीआईओएस डा. मालती राय को दिए। साथ ही नए केंद्र व्यवस्थापक को नियुक्त करने को कहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed