फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM angry over delay in construction of ROB

आरओबी निर्माण में देरी पर डीएम नाराज

Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
DM angry over delay in construction of ROB
चंदौली। डीएम नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को विकास भवन में अधीनस्थों संग 50 लाख से अधिक धनराशि से निर्मित परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सकलडीहा रोड स्थित निर्माणाधीन सेतु के कार्य में सुस्ती पर कार्यदायी संस्था के अफसर को फटकार लगाई। चेताया कि निर्माण में प्रगति नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाय। इसमें अब किसी प्रकार की लापरवाही संबंधित को भारी पड़ेगी। कहा कि लाल श्रेणी के बच्चों को एडाप्ट करवाकर उनके पोषण की कार्यवाही तत्परता से करायी जाय। इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थी के खाते में भुगतान जल्द हो। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत अवशेष सड़कों के निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने माहामाया पालिटेक्निक में चल रहे निर्माण कार्य को अविलंब पूरा कराने, सतपोखरी पेयजल योजना, जरहर पाइप पेयजल योजना के प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण, अग्निशमन केंद्र, सकलड़ीहा के रैथा में निर्माणधीन कार्यो को मानक के अनुसार पूर्ण कराने को कहा। इस दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, पीडी सुशील कुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह उपिस्थ्थत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed