फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DJ will not play Kanwariya troupe without permission

बिना परमिशन कांवरिया मंडली नहीं बजाएंगे डीजे

Thu, 07 Jul 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
DJ will not play Kanwariya troupe without permission
सकलडीहा। आगामी 10 जुलाई को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा जबकि 13 जुलाई से सावन माह शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को कोतवाली में सीओ अनिरूद्ध सिंह ने धर्मगुरूओं और व्यापारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि शासन की ओर से सावन माह में कांवर यात्रा के दौरान कोई भी कांवरिया मंडली बगैर परमिशन का डीजे नही ले जाएगी। इसके अलावा त्रिशूल और तलवार लेकर चलने पर भी पाबंदी है। मानक के अनुसार तय ध्वनि पर ही बैंड बाजा बजेगा। कहा कि सावन माह में दुकानदार किसी कावरियों से मनमाना रेट नहीं वसूलेगा। सभी दुकानदार अपने दुकान के सामने रेट लिस्ट चस्पा करेंगे। कहा कि बकरीद के दिन अवशेष मांस के टुकड़े या चमड़े को मिट्टी में दफन किया जाए। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा, चौकी प्रभारी भूपेशचंद्र कुशवाहा, भैरानाथ यादव, व्यापारी नेता राजेश सेठ, सुरेंद्र यादव, मुमताज अंसारी, शशि, बादशाह अंसारी, किशन सोनी, सूरज, प्रमोद यादव, सुनील, शुभम, मो. अकरम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed