फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Diversion: Vehicles Will Not Proceed Towards Chakia Tiraaha

डायवर्जन : चकिया तिराहे की ओर नहीं जाएंगे वाहन

Sun, 05 Apr 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Diversion: Vehicles Will Not Proceed Towards Chakia Tiraaha
अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना स्थित आलू मिल नहर पर पुल निर्माण के कार्य के चलते 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक रूट डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन रविवार की सुबह 7 बजे से 11 अप्रैल की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि गोधना चौराहे से कोई भी वाहन ट्रक, बस, टैंकर, कार, ऑटो आदि नहर मार्ग से चकिया तिराहे की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन आलमपुर अंडरपास होकर अलीनगर थाने के सामने से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

चकिया तिराहे से भारी वाहन आलू मिल नहर की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें अलीनगर थाने के सामने से आलमपुर अंडरपास मार्ग से रवाना किया जाएगा। चकिया तिराहा से छोटे वाहन रामनगर, लंका, चकिया आदि जाने के लिए आलू मिल तिराहा से अमोघपुर होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। अलीनगर कस्बे में जाने वाले वाहन आलू मिल तिराहे से सीधे जा सकेंगे। अलीनगर-सकलडीहा तिराहा से भारी वाहन चकिया तिराहे की ओर नहीं जाएंगे, बल्कि आलमपुर अंडरपास के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed