फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   District slipped in NITI Aayog's ranking, reached 67th place

नीति आयोग की रैंकिंग में जिला फिसला, पहुंचा 67वें स्थान पर

Fri, 25 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
District slipped in NITI Aayog's ranking, reached 67th place
चंदौली। विकास के आधार पर नीति आयोग की रैंकिंग में सितंबर में जिले को देश में पहला स्थान मिला था। लेकिन नवंबर में हुई रैंकिंग में जिला पिछड़ गया है और 112 अति पिछड़े जिलों में चंदौली 67वें स्थान पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संसाधनों के क्षेत्र में विकास की रफ्तार कम होने के कारण जिला पिछड़ गया है। नीति आयोग ने विकास के मामले में देश के 112 जिलों को आकांक्षात्मक घोषित किया है। इसमें चंदौली भी शामिल है। इसमें विभिन्न विभागों शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण, कृषि, स्वच्छता व कौशल विकास समेत अन्य बिंदुओं पर विभिन्न विभागों की ओर से विकास कराए जा रहे हैं। इसकी मानीटरिंग जिला प्रशासन की ओर से की जाती है और इसकी रिपोर्ट नीति आयोग को भेजी जाती है। रिपोर्ट के आधार पर आयोग रैंकिंग निर्धारित करता है। सितंबर में जिले को पहला स्थान मिला था लेकिन नवंबर हुई रैंकिंग में 67वें स्थान पर पहुंच गया है। सीडीओ अजितेंद्र नारायण का कहना है कि नीति आयोग की रैंकिंग में नवंबर माह में जिला 67वें स्थान पर पहुंच गया है। किस स्तर पर विकास कार्यों में चूक हुई है, इसकी मानीटरिंग कर विभागों के अधिकारियों को सुधार के लिए कड़ी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed