फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   District probation officer reprimanded for poor progress

खराब प्रगति पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को फटकार

Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
District probation officer reprimanded for poor progress
चंदौली। कलेक्ट्रेट में शनिवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रगति की समीक्षा हुई। सीडीओ ने सुमंगला योजना के तहत पंजीकरण नहीं होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव को जमकर फटकार लगाई। चेताया कि शासन के निर्देश के बाद भी योजनाओं को गति नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता के साथ ही लोगों के अंदर से बेटा-बेटी में भेदभाव को समाप्त करने की जरुरत है। कहा कि अभियान का उद्देश्य बेटा-बेटी में भेदभाव की मानसिकता समाप्त करना, कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकना, बेटी को स्कूल शिक्षा के लिए भर्ती करना, ड्रॉप आउट न होने देना, बेटियों के स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसर देना, उनके विरूद्ध शारीरिक हिंसा पर कठोरता से कारवाई करना शामिल है। उन्होने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास सहित संबंधित विभागों को योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिया। साथ ही ग्राम पंचायत स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन करने तथा टास्क फोर्स में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण सहित अन्य अधिकारियों को भी शामिल करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव, परियोजना निदेशक सुशील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह, किशन वर्मा, एमपी चौबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed