फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Disputes in the tenancy agreement will reduce

किराएदारी में अनुबंध से कम होंगे विवाद

Mon, 11 Jan 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Disputes in the tenancy agreement will reduce
पीडीडीयू नगर। विवादों को रोकने लिए प्रदेश सरकार ने घर मालिकों के लिए अनुबंध अनिवार्य कर दिया है। अब बिना अनुबंध किए भवन स्वामी किराएदार नहीं रख सकेंगे। इससे किराएदारी के विवाद में कमी आएगी। जिले में दस हजार से अधिक लोग किराए पर रह रहे हैं। इसमें ऑफिस के लिए किराए पर लिए जाने वाले भवन का ही अनुबंध होता है। अन्य किराएदारी के लिए अनुबंध न के बराबर है। वर्तमान में तीन दर्जन से अधिक किराएदारी का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में एशिया का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड है। रेलवे का मंडल होने की वजह से यहां बड़ी आबादी रेल कर्मियों की है। रेलकर्मियों के लिए रेलवे कॉलोनियां तो बनी हैं लेकिन इसके बाद भी बड़े पैमाने पर रेल कर्मी किराए के मकानों में रहते हैं। यही नहीं जिले का सबसे बड़ा नगर पीडीडीयू नगर ही है। जिला मुख्यालय अभी कस्बाई इलाका है और अभी भी यहां उतनी सुविधाएं नहीं है। ऐसे में सबसे अधिक जिला स्तरीय अधिकारी भी यही रहते हैं। पीडीडीयू नगर में छह हजार से अधिक परिवार किराए के मकानों में रहता है। वहीं सैयदराजा, चंदौली और चकिया नगर पंचायत में भी चार हजार परिवार किराए में मकान में रहते हैं। ऐसे में आए दिन किराए को लेकर विवाद भी होता रहता है। नगर के जीटी रोड स्थित एक मेडिकल दुकान और मकान मालिक के किराएदारी का विवाद वर्षों तक चला था। वहीं रस्तोगी गली के समीप एक मकान में वर्षों से किराएदारी के विवाद का विवाद चल रहा है। जिले भर में तीन दर्जन से अधिक किराएदारी का विवाद चल रहा है। अब अनुबंध की अनिवार्य किए जाने से विवाद का खात्मा होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह दाढ़ी ने कहा कि इसे अच्छे से लागू किया जाए तो बड़ा विवाद खत्म हो जाएगा। अधिवक्ता खालिद वकार आबिद ने कहा कि अधिकतर दिक्कत अनुबंध न होने की वजह से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed