फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Displeasure of the advocates for keeping the file at the residence of the officers

अधिकारियों के आवास पर फाइल रखने से अधिवक्ताओं को नाराजगी

Wed, 30 Mar 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Displeasure of the advocates for keeping the file at the residence of the officers
सकलडीहा। मंगलवार को संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने तहसील के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन की मनमानी का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने बुधवार को डीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम से मिलकर सकलडीहा बार के अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन पर मनमानी ढंग से कार्य करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं से बात की लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं निकलने पर अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील गेट पर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि वादकारियों के फाइलों का निस्तारण कार्यालय और न्यायालय के बजाय अधिकारियों के आवास पर रखकर किया जाता है। अंत में अधिवक्ताओं ने डीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराने की बात कही है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में बार अध्यक्ष नितिन तिवारी, महामंत्री पंकज सिंह, वीणा पांडेय, अतुल तिवारी, अंगद मौर्या, मनोज पांडेय, कमलेश मिश्रा, दुर्ग विजय सिंह, धर्मदेव, रामराज यादव, उपेन्द्र नारायण सिंह, सोनू, मनोज पांडेय, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed