फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Discussion on making Saresar-Naseerpur forest area bird sanctuary

सरेसर-नसीरपुर वन क्षेत्र पक्षी विहार के रूप में हो विकसित

Sun, 05 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Discussion on making Saresar-Naseerpur forest area bird sanctuary
पीडीडीयू नगर। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर स्थित नगर पालिका सभागार में ग्रीन हाउस क्लब की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों और पंछियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरेसर नसीरपुर वन क्षेत्र में पक्षी विहार को विकसित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संस्था के समन्वयक संजय कुमार जायसवाल ने पक्षी विहार अभियान के इतिहास को एक दृष्टि में बताते हुए कहा कि सरेसर नसीरपुर वन क्षेत्र के को यदि विकसित कर दिया जाए तो नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक सुंदर पक्षी विहार व पर्यटन स्थल बन सकता है । नंदलाल मास्टर ने कहा कि वाराणसी के मेहंदी गंज में चलाए गए कोका कोला आंदोलन से प्रेरणा लेकर हमें यह निश्चय करना होगा कि सरेसर पक्षी विहार ही हमारी मंजिल नहीं है बल्कि हमें समाज में ऐसे छोटे-छोटे सैकड़ों पक्षी विहार बनाने होंगे । सतीश चंद्र पाठक ने कहा कि जन समर्थन की महत्ता को हमें समझना होगा। साथ ही नगर के लोग यदि सप्ताह में 10 मिनट भी निकाल कर सरेसर वन क्षेत्र का भ्रमण करें तो इससे पक्षी विहार लोगों की एक आवश्यकता बन जाएगी। इस अवसर पर महबूब आलम, चंद्रभूषण मिश्रा, अवधेश श्रीवास्तव, शिव जायसवाल, मदन शर्मा, बृजेश गुप्ता, गुड्डू केसरी, संजय सिंह, डा. उमेशचंद्र, गुप्तेश्वर जायसवाल, संजय जायसवाल उपस्थित रहे। संचालन पवन तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed