फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dirty water flowing on the road

सड़क पर बह रहा गंदा पानी 

Thu, 21 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 21 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dirty water flowing on the road
प्रदशऱ्र्शन करते लोग
विकास खंड के नागेपुर गांव में नाले का पानी लोगों के घरों तक और सड़क पर बह रहा है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में प्रदर्शन किया।  ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नागेपुर और तेंदुईपुर गांव सभा में सड़क के दोनों ओर नाला बनाया गया है। मगर जगह- जगह अतिक्रमण किए जाने से लोगों के घरों का पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी सूचना विभागीय एडीओ पंचायत को दिया।मगर अधिकारियों के चुप्पी साध लेने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को एडीओ पंचायत  के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए साफ सफाई शुरू कराने की मांग की। इस संबंध में बीडीओ दिलीप सोनकर ने बताया कि सफाई के लिये एडीओ पंचायत को निर्देश दिये गये हैं। शीघ्र ही साफ सफाई करायी जायेगी। इस मौके पर भाजपा नेता शैलेश मिश्रा, रमाशंकर खरवार, चिरागन अली, लल्लू खां, अतुल सिंह, रामनरायण राजभर, किसुन राजभर, कमलेश, संजय, दीना राजभर, मुन्ना, सुमेंर संदीप, शीतल पाठक, सटरू आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed