फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   diploma engineer picket

पदोन्नति के लिए धरना

Fri, 05 Feb 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 05 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
diploma engineer picket
डिप्लोमा इंजीनियरों ने  दस सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को बिछियां
विज्ञापन
स्थित धरनास्थल पर दो दिवसीय धरना के पहले  दिन सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

इस मौके पर इंजीनियरों ने प्रारम्भिक ग्रेड वेतन 4800 रुपये करने की मांग की। चेताया कि यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे अपने हक के लिए आंदोलन का रुख करेंगे।


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जूनियर इंजीनियरों के वेतनमान की विसंगति को दूर किया जाए। जूनियर इंजीनियरों को उनके सेवाकाल में सात, 14 व 20 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर क्रमश: सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता के पदों पर तैनाती दी जाए।

जूनियर इंजीनियरों को शासन की नीतियों के अनुरूप भौतिक रूप से तीन पदोन्नति प्रदान करते हुए पृथक दीर्घा में 50 प्रतिशत प्रोन्नति कोटा प्रदान किया जाए। कहा कि कंट्रीब्यूटरी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाय। कम्पनियों व पूंजीपतियों के स्थान पर सरकार द्वारा पैसे का रखरखाव पूर्व की भांति किया जाय तथा न्यूनतम पेंशन निर्धारित किया जाए।

वर्ष 1992 व 1997 की हड़ताल अवधि में क्रमश: 35 दिन व 65 दिन के वेतन का भुगतान अवकाश में समायोजित कर प्रदान किया जाय। राजकीय, निगम, निकाय, प्राधिकरण समेत सभी विभागों में जूनियर इंजीनियरों को सहमति के अनुरूप वाहन अनुरक्षण भत्तता के रूप में 30 लीटर पेट्रोल के मूल्य की धनराशि प्रदान किया जाय।

 उच्च गुणवत्तायुक्त कार्यों का निष्पक्ष व स्वतंत्र सम्पादन के लिए कार्मिक सुरक्षा अधिनियम का गठन किया जाए।इ स अवसर पर पीआर यादव, आरके ओझा, यमुना सिंह, अनुज जायसवाल, आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता आरके सिंह और संचालन यमुना सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed