फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   dilapidated bridge collapsed during Chhath Puja in chandauli more than 15 people fell in canal

Chandauli: छठ पूजा के दौरान भरभराकर गिरी जर्जर पुलिया, नहर में गिरे 15 से अधिक लोग

Mon, 31 Oct 2022 05:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Oct 2022 05:22 PM IST
सार

चंदौली में सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सरैया गांव में राइट कर्मनाशा नहर की जर्जर पुलिया टूटने से छठ पूजा के दौरान वहां मौजूद दर्जनों लोग नहर में गिर गए।

विज्ञापन
dilapidated bridge collapsed during Chhath Puja in chandauli more than 15 people fell in canal
नहर पर बनी पुलिया अचानक टूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के सरैया गांव में छठ पूजा के दौरान सोमवार सुबह जर्जर पुलिया भरभराकर गिर गई। इससे पुल पर बैठे 15 से अधिक लोग नहर में गिर गए। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए नहर में गिरे लोगों को बाहर निकाल लिया। घटना में कई लोगों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन


चकिया थाना क्षेत्र के सरैया गांव में छठ पूजा के लिए व्रती महिलाएं परिजनों के साथ सोमवार सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए राइट कर्मनाशा नहर पहुंची थीं। नहर के बीच कमर भर पानी में खड़े होकर व्रती महिलाएं भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा कर रही थीं। वहीं नहर के पुलिया के ऊपर दर्जनों लोग बैठे हुए थे।

विज्ञापन

भगवान भास्कर की कृपा से बची जान

इस दौरान पुलिया का जर्जर हो चुका एक हिस्सा अत्यधिक भार के कारण भरभराकर नहर में गिर गया, जिससे उस पर बैठे दर्जनों लोग नहर में गिर गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नहर में कूदकर लोगों को आनन-फानन बाहर निकाला। हालांकि कुछ लोगों को चोटें आयीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान थोड़ी देर तक अफरातफरी का माहौल हो गया। हादसे को लेकर व्रतियों ने कहा कि यह भगवान भास्कर की कृपा है कि इतने बड़े हादसे के बाद भी लोगों की जान बच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed