फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Digging of small Gadai river completed, work of big Gadai in final stage

Chandauli News: छोटी गड़ई नदी की खोदाई पूरी, बड़ी गड़ई का कार्य अंतिम चरण में

Wed, 08 Jul 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Digging of small Gadai river completed, work of big Gadai in final stage
पीडीडीयू नगर। चंदौली व मिर्जापुर जिले के बाढ़ प्रभावित करीब 200 गांवों को राहत दिलाने के उद्देश्य से छोटी और बड़ी गड़ई नदी की चल रही खोदाई का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। छोटी गड़ई नदी की खोदाई पूरी कर ली गई है, जबकि बड़ी गड़ई नदी में मिर्जापुर जिले की सीमा में करीब एक किलोमीटर हिस्से का कार्य बचा है। इसे 14 जेसीबी मशीनों की मदद से तेजी से कराया जा रहा है, ताकि परियोजना पूरी हो सके। बंधी प्रखंड की ओर से दोनों नदियों की खोदाई के लिए 7.37 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसके तहत बड़ी गड़ई नदी के 37.20 किलोमीटर हिस्से की 6.50 करोड़ रुपये तथा छोटी गड़ई नदी के 12.60 किलोमीटर हिस्से की 87 लाख रुपये की लागत से खोदाई कराई गई है। अधिकारियों का दावा है कि कार्य पूरा होने के बाद चंदौली और मिर्जापुर जिले के करीब 200 गांवों को बाढ़ की समस्या से राहत मिलेगी। गड़ई नदी विंध्य पर्वतमाला से निकलकर डोंगिया, अहरौरा और हुसैनपुर होते हुए लगभग 60.10 किलोमीटर की दूरी तय कर चंद्रप्रभा नदी में मिलती है, जो आगे कर्मनाशा नदी में समाहित हो जाती है। बारिश के मौसम में यह नदी अहरौरा बांध से छोड़े गए पानी का भी वहन करती है। इसके कारण हर साल नियामताबाद और चंदौली ब्लॉक के लगभग 7200 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में जलभराव हो जाता है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोनों नदियों की खोदाई पूरी होने के बाद जल निकासी क्षमता बढ़ेगी। इससे बाढ़ का खतरा कम होगा और तटवर्ती गांवों के किसानों को काफी राहत मिलेगी। बंधी प्रखंड के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद का कहना है कि शासन की अनुमति व धन मिलने के बाद छोटी गड़ई नदी की खोदाई पूरी करा ली गई है, जबकि बड़ी गड़ई के एक किलोमीटर बचे हिस्से की खोदाई भी लगभग पूरी कर ली गई है। दोनों नदियों की खोदाई पूरी हो जाने के बाद 200 गांवों के बाढ़ की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed