फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dig in a meeting of the police line

डीआईजी ने पुलिस लाइन में की बैठक

Wed, 30 Dec 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 30 Dec 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dig in a meeting of the police line
डीआईजी एसके भगत ने मंगलवार की दोपहर पुलिस लाइन में विभागीय अधिकारियों संग बैठक कर मुख्य अपराधों की  समीक्षा की।
विज्ञापन


साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के  बाबत आवश्यक निर्देश भी दिए। थानाध्यक्षों से साफ कहा कि यदि  जिला पंचायत चुनाव में पक्षपात की शिकायत मिली, तो तत्काल निलंबन होगा। उन्होंने  एसपी को पंद्रह दिन  में विभागीय कमियों में सुधार लाने के निर्देश दिए।


डीआईजी ने बैठक के दौरान उन  अपराधों की समीक्षा की, जिनका अभी तक अनावरण नहीं हो सका है। उन्होंने चकिया  में हुए लूटकांड और मुगलसराय के बैंक से गायब हुए रुपयों के बाबत पुलिस से प्रगति की जानकारी  ली। साथ ही सफेदपोश अपराध पर नियंत्रण पाने और   बिहार राज्य के समीपवर्ती जिले  के पुलिस अधिकारियों संग अच्छे तालमेल स्थापित करने की बात कही।

ताकि अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके। कहा कि पंचायत चुनाव  के बाद अपराधी सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखनी होगी। साथ ही जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर भी ध्यान देना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाबत निर्देश  दिया कि चुनाव में किसी  के भी साथ भेद-भाव  न करें।

चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पक्षपात करने की शिकायत मिली  तो थानाध्यक्ष पर एसपी स्तर से तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत सदस्यों को डराने-धमकाने वालों के विरुद्घ फौरी कार्रवाई की बात कही।

कहा कि किसी भी सदस्य को प्रलोभन देने, धमकाने या  उठाने की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को पशु तस्करी रोकने के कड़े  निर्देश दिए। कहा कि  यदि किसी थाना क्षेत्र  में पशु तस्करी की शिकायत मिली तो संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल हटा  दिया जाएगा। इस अवसर पर एसपी अमित वर्मा, साजिद  सिद्दीकी, विनोद यादव, रामप्रगट यादव, अवधेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed