फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Difficulty in audit due to non-receipt of records

अभिलेख न मिलने से आडिट में आ रही दिक्कत

Sat, 11 Sep 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Difficulty in audit due to non-receipt of records
पीडीडीयू नगर। शासन के निर्देश पर विकास खंडों में वित्तीय वर्ष 2019-20 व 2020-21 की कराई जा रही मनरेगा व पीएम आवास की सोशल आडिट में अभिलेख उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इससे सोशल आडिट टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इसमें पंचायत सचिवों की लापरवाही सिर चढ़कर बोल रही है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से आडिट के लिए समय से अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत बनवाए गए मार्ग, गली, नाली, चकरोड आदि की पड़ताल करने के लिए आडिट कर्मियों की टीम गांव में पहुंच रही तो विकास कार्यों के अभिलेख नहीं प्रस्तुत किए जा रहे। इससे आडिट कार्य में बाधा आ रही है। आडिट कर्मियों को रिपोर्ट तैयार करने में दिक्कतें हो रही हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है, लेकिन सचिव अधिकांश गांवों में नहीं आते हैं। ऐसे में अभिलेख भी नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed