फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dibrugarh New Delhi Rajdhani arrived with a delay of 2 and a quarter hours

Chandauli News: सवा 2 घंटे की देरी से आई डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी

Thu, 19 Feb 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dibrugarh New Delhi Rajdhani arrived with a delay of 2 and a quarter hours
पीडीडीयू नगर। भले ही ठंड का प्रकोप कम हो गया है, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। बुधवार को भी अप और डाउन की ट्रेनें देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली के लिए चली राजधानी एक्सप्रेस शाम 5.30 बजे से सवा 2 घंटे की देरी से चल रही थी। पीडीडीयू जंक्शन पर इसे रात 12:53 पर आना था लेकिन इसकी टाइमिंग 2:47 दिखा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम साढ़े 5 बजे तक अप की ओर जाने वाली गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस आधा घंटे, पुरी-आनदं विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 30 मिनट लेट रही। इसी तरह बरकाकाना-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस 4 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस सवा घंटे, चेन्नई सेंट्रल-गया विकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे, आनंद विहार-मद्धपुर बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed