फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dhanapur first in sports competition

क्रीड़ा प्रतियोगिता में धानापुर प्रथम

Fri, 18 Nov 2016 01:41 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 18 Nov 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dhanapur first in sports competition
पुरस्कृत छात्र
स्थानीय अमरवीर इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों की 15 वीं  जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एडिशन एसपी रामजी यादव और एडी बेसिक रामचंद्र यादव ने शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में धानापुर आल ओवर चैंपियन रहा जबकि सकलडीहा दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने एडिशनल एसपी ने कहा कि खेल  बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा है। इसी के सहारे उनका संपूर्ण विकास करना संभव  है। समय समय पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना चाहिए। इससे बच्चों  को अपनी प्रतिभा दिखाने अवसर मिलता है। एडी बेसिक रामचंद्र यादव ने कहा कि  बच्चो के प्रतिभा व सांस्कतिक कार्यक्रम से उनके अंदर की भावना सामने दिखती  है।बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने कहा कि धानापुर शहीदी धरती ने एक बार फिर  अपने कौशल,हिम्मत व धैर्यवान का परिचय देते हुए सफल कार्यक्रम कराने का  काम किया। जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे सफल प्रतिभागी मंडल के खेल में  जनपद गाजीपुर में शरीक करेंगे। इस मौके पर हैदर  अली,सुनील सिंह,डॉ जयकुमार सिंह, अजय सिंह, डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह, रामजी  गहरवार,राजेंद्र यादव,विजय बहादुर सिंह,इम्तियाज खान,नीरज अग्रहरि,डॉ. संजय  सिंह,जेपी रावत, बृजेश सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, इरफान अली, जुबेर अहमद,  शशिकांत गुप्ता, अशोक पाल, शाहिद खान, जैद खान, रामजियावन यादव, रीता  पांडेय, विभा सिंह आदि उपस्थित रहे।संचालन ईश्वरचंद त्रिपाठी व विद्याधर मिश्र ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयोजक बीईओ लालजी शर्मा ने की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed