{"_id":"3b66587d7aa7b2c48bf326c30fab1688","slug":"dg-annoyed-by-poor-wireless-set-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरलेस सेट खराब देखकर डीजी नाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरलेस सेट खराब देखकर डीजी नाराज
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजी वायरलेस सूर्य कुमार शुक्ला ने शनिवार को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन सहित जनपद के विभिन्न थानों के कार्यों की समीक्षा की। वायरलेस सेट में खराबी पाए जाने पर नाराजगी जताई। एसपी को निर्देश दिया कि गड़बड़ी तत्काल दूर की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में 150 नए वायरलेस सेट जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।
डीजी ने जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों को नियंत्रित करने का निर्देश दिया। कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए वायरलेस सेट जरूरी है, ताकि बड़ी घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर सके। वायरलेस सेट का खराब होना चिंता का विषय है। जो भी सेट खराब हैं, उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। पुलिस अधिकारी सूचनाओं पर ध्यान दें। छोटी से छोटी घटना की जानकारी होने पर तत्काल पहुंचकर स्थिति की जानकारी लें। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही जनपद पुलिस को 150 नए वायरलेस सेट दिए जाएंगे, ताकि पुलिस को सहूलियत हो। कहा कि सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं होने से अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस दौरान एसपी मुनिराज जी भी रहे।