फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Development works worth five crore rupees approved at the Kshetra Panchayat meeting.

Chandauli News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में पांच करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर

Fri, 10 Jul 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Development works worth five crore rupees approved at the Kshetra Panchayat meeting.
चकिया में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक में बोलते भाजपा विधायक कैलाश आचार्य। संवाद
ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में पंचम केंद्रीय वित्त आयोग और मनरेगा मद से करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र पंचायत से स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय ने ब्लॉक में संचालित विकास योजनाओं और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन समेत आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ कृषि अजीत कुमार सिंह ने किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी, जबकि एडीओ पंचायत एन.डी. तिवारी ने पंचायत विभाग की योजनाओं और उनकी प्रगति से सदन को अवगत कराया। अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी।

बैठक के दौरान महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों और महिला प्रधानों की उपस्थिति काफी कम रही। महिला प्रतिनिधियों के लिए आरक्षित अधिकांश सीटों पर उनके परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed